A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया जिले के दो विधानसभा यथा बेलागंज एवम इमामगंज विधानसभा में उपचुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

गया, १३नवंबर २०२४, बिहार विधानसभा उपचुनाव गया जिले के दो विधानसभा यथा बेलागंज एवं इमामगंज विधानसभा में उपचुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा दोनों विधानसभा के लिए स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांति माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई थी, जिसका परिणाम है कि शांतिपूर्वक माहौल में उपचुनाव कार्य संपन्न हुआ है। जिला पदाधिकारी आज स्वयं पूरे दिन लगातार बूथों पर भ्रमण शी ल रहे रैंडम आने को बूथों की जांच की गई एक दो बूथ पर वोट बहिष्कार की सूचना पर डीएम स्वयं पहुंचकर लोगों को समझाया और उनके प्रयास से उसे क्षेत्र के लोग वापस अपने लोकतंत्र का पर्व का हिस्सा लिया।
इमामगंज विधानसभा में चुनाव कार्य संपर्क करने के लिए 1384 क र्मियों को लगाया गया था, 128 बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई थी, 35 सेक्टर पदाधिकारी, 11 जोनल, तीन सुपर जोनल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अलावा लगभग 200 से ऊपर पुलिस के वरीय पदाधिकारी को चुनाव कार्य का मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया था साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान लगाए गए थे। इसके अलावा सीएपीएफ के 32 कंपनियों को चुनाव कार्य में लगाए गए थे। चुनाव कार्य में 262 वाहनों का प्रयोग किया गया था। 34 की संख्या में माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए थे।
इस प्रकार बेलागंज विधानसभा के उपचुनाव में 1344 कर्मियों को लगाया गया था। 198 भूतों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई थी, 31 सेक्टर पदाधिकारी, 11 जोनल पदाधिकारी, एक सुपर जोनल पदाधिकारी, 10 वीडियोग्राफर, 300 से ऊपर पुलिस के वरीय पदाधिकारी को चुनाव कार्य के मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया था साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल का डेपुटेशन किया गया था।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!