A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 14 नवंबर से प्रारम्भ

सारंगढ़ संवाददाता -चित्रसेन घृतलहरे,, 13 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन की ओपन स्कूल की तीसरी परीक्षा अब 14 नवंबर से शुरू होगी। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 13 नवंबर को होने की वजह से तारीख में बदलाव किया गया है। पहले, बारहवीं की परीक्षा 11 नवंबर से और दसवीं की 13 नवंबर से होने वाली थी। लेकिन अब दोनों परीक्षाएं 14 से होगी। ओपन स्कूल की ओर से परीक्षा के लिए संशोधित समय- सारणी जारी की गई है। दोनों परीक्षाएं 29 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल में हुई थी। द्वितीय परीक्षा अगस्त में और अब तीसरी परीक्षा नवंबर में आयोजित की जा रही है।

20241113 190305

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!