A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशशहडोल

सहकार ग्लोबल के सपनों को खनिज विभाग की शह..बफर जोन से लगी खदान पर जोरों से चल रहा उत्खनन…

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज के लिए शहडोल से शुभम सिंह बिसेन की रिपोर्ट

IMG 20241116 WA0008

एक ओर प्रदेश सरकार ने कल शहडोल जिले में जल जंगल को लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम किया वहीं दूसरी ओर जिले में रेत खदान भी उसी जल जंगल में आवंटित कर दी जहां आदिवासी और वन्यजीव अपना विचरण करते हैं।
हम बात कर रहे हैं शहडोल जिले के ब्यौहारी में संचालित बुड्ढीहा
रेत खदान की जहां सहकार ग्लोबल के करिंदों ने कुछ इस तरह से उत्खनन किया की खदान से सटे हुए जंगल से बाहर हाथी विचरण के लिए मजबूर हो गए आपको बता दें कि ब्यौहारी में संचालित यह खदान संजय गांधी नेशनल पार्क के बफर जोन से लगी हुई है।

हाथी हुए जंगल से बाहर विचरण के लिए मजबूर….

IMG 20241116 WA0008

IMG 20241116 WA0021
हाथी की मूवमेंट की वजह से किसान हुए परेशान 13 नवंबर की रात 9:20 में ग्राम पंचायत बुड्ढीहा में हाथी की झुंड पहुंचा तलाई टोला किसान हुए परेशान। अभी हाल ही के दिनों में बांधवगढ़ नेशनल पार्क के सटे हुए गांव में हाथियों की मृत्यु हुई थी।

ग्रामीणों ने जताया विरोध…..
ब्यौहारी एवं उसके आसपास के ग्रामीण कल एक साथ एकत्रित होकर बुड्ढीहा में संचालित रेत खदान का विरोध भी किया मगर प्रशासन दिखावे के आयोजन में व्यस्त रही।

इनका कहना है…..

भैया रात भर दिन भर रेता निकालते हैं डंपर गाड़ी चलती है बगल में जंगल लगा है पार्क का इनके शोरगुल और अधाधुंध खुदाई की वजह से जंगल से हाथी अब गांवों की तरफ आने लगे हैं।
शिकायत करो तो धमकियां मिलने लगती हैं।
अजय सिंह पेंड्रों (ग्रामीण)

शुभम मैं छुट्टी में हूं पूजा में बैठा हुआ हूं।
प्रभात पट्टा (खनिज निरीक्षक शहडोल)

इस संदर्भ में सहकार ग्लोबल के मैनेजर चेतन चतुर्वेदी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन नहीं उठा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!