
*पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगा की खुदकुशी*
बांदा।
ससुराल में रह रहे युवक का पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने कमरे के अंदर छप्पर की धंन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा मसीबा गांव निवासी 40 वर्षीय चुनकू पुत्र ननकू कई साल से अपनी ससुराल मरका थाना क्षेत्र टोला गांव के कबीरपुर में रहता था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह एक माह पहले विशाखा पटनम से मजदूरी करके घर आया था। गुरुवार की रात घरेलू काम काज को लेकर पत्नी मिर्ची देवी से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह पत्नी की नीद खुली देखा तो वह चारपाई पर नही था। कमरे के अंदर शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ी। मृतक के बड़े भाई मईयादीन ने बताया कि चुनकू अपनी ससुराल में रहता था। घरेलू कामकाज को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसी के चलते उसने यह घटना अंजाम दी है। मृतक अपने पीछे तीन पुत्रिया तीन पुत्र छोड़ गया है।





