
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 92 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की गई थी। 14 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति मांगी गई थी। इसमें 88 आपत्ति पड़ी है, जिसमें अधिकांश परीक्षा केंद्र बनाने की है। अब इसकी जांच करके रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद बोर्ड केंद्रों की फाइलन सूची जारी करेगा।बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर विभागीय तैयारी चल रही है। परिषद की ओर से 92 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी। पिछले बार 114 केंद्र बनाए गए थे, जबकि इसबार 92 केंद्र ही प्रस्तावित है। 22 परीक्षा केंद्र कम हो गए। जबकि, परीक्षार्थी 4500 कम हो गए थे। परीक्षा केंद्रों पर 14 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई थी। जिसमें 88 आपत्ति पड़ी है। इसमें सबसे अधिक परीक्षा केंद्र बनाने के लिए है। इसके अलावा 10 किलोमीटर से अधिक दूर केंद्र भेजा गया, जिसे नजदीक करने की मांग की है इसके अलावा कुछ केंद्र पर असुविधा और गलत बना देने की शिकायत हुई। अब आपत्ति की जांच की जाएगी। इसके बाद बोर्ड की ओर फाइनल सूची जारी की जाएगी। कुछ विद्यालय संचालकों का कहना है कि अगर परीक्षा केंद्र बढ़ाए नहीं गए तो बहुत परेशानी होगी। क्योंकि ओवरलोड संख्या हो जाएगी। यह इसलिए कि इस बार 4560 बच्चे बढ़ गए हैं। ऐसे में 114 के बजाय इस वर्ष 122 केंद्र कम से कम बनना चाहिए था। जबकि,22 केंद्र कम कर दिया गया है। ऐसे में परीक्षा करना मुश्किल हो जाएगा।







