A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत दक्षिण अफ्रीका T20 मैच में सट्टा खेलते दो छोटे जुआड़ी गिरफ्तार बड़े खिलाड़ी ले रहे मजा…

img 20241117 wa00004372080675766111778 1024x768 1मनीष कौशिक
बिलासपुर / थाना सिरगिटटी क्षेत्र में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में थाना सिरगिटटी के द्वारा अवैध कारोबार पर नकेल कंसने के लिए मुखबिर का जाल फैलाया गया है,सिरगिट्टी पुलिस द्वारा टीम तैयार कर कालिका नगर तिफरा में रेड कार्यवाही की गईimg 20241117 wa00015787661481899695333जहां एक मकान में मोबाईल फोन के माध्यम से भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के मध्य चल रहे 20-20 किक्रेट मैच में रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे थे जिन्हे रंगे हाथ पकडा गया जिनके कब्जे से 05 नग एन्ड्राईड मोबाईल, 09 नग की पैड समेत कुल 14 नग मोबाईल,01 नग टीवी,03 नग सटटा पटटी, 01 नग रिमोट, 01 डिश टीवी एवं नगदी रकम 19120 रूपये कुल जुमला लगभग 80,000 का सामान व लाखो की सटटा पटटी को जप्त किया गया।img 20241117 wa00033726859831768954480 1024x1365 1आरोपी के मोबाईल के एनालिसिस पर पाया गया कि आरोपी आनलाईन एप के माध्यम से किक्रेट सटटा का संचालन कर रहा था जिसमे आरोपी का कई लोगो से लाखो का लेनदेन होना पता चला है। जिसके बारे मे पुरी जानकारी ली जा रही है जिसके आधार पर अन्य लोगो के नाम सामने आने की संभावना है। आरोपियो के विरूद्व थाना सिरगिटटी मे धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. के तहत कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
img 20241117 wa00028981794573481055477नाम आरोपी –
1. शैलेष कुमार कश्यप पिता स्व. रामशरण उम्र 59 वर्ष
2. विनोद कुमार यादव पिता लक्ष्मण प्रसाद उम्र 42 साल
दोनो निवासी पुष्कर कान्वेट स्कूल के पास, तिफरा थाना सिरगिटटी बिलासपुर

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय चौधरी प्रधान आरक्षक विजय शर्मा, आरक्षक रवि यादव, रवि शर्मा, रौनक पांडे, मनोज बघेल , मनीष सिंह, विवेकानंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!