
गंभीर रूप से घायल राशिद की उपचार के दौरान मौत हो गई।
मुरादाबाद में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौतहो गई। जबकि उसकी पत्नी और 2 बेटियां हादसे मेंगंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा शनिवार को शाममुरादाबाद- आगरा स्टेट हाईवे पर कुंदरकी क्षेत्र में हुआ।पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट करायाहै।रामपुर जिले के सैफनी निवासी राशिद मियां (45 साल)अपनी पत्नी फिरोजा (40 साल) और 2 बेटियों सबाऔर अनम के साथ मुरादाबाद में एक रिश्तेदार के घरहकीके के कार्यक्रम में जा रहा था। उसकी कार जैसे हीकुंदरकी में चांदपुर मंगोल कट के पास पहुंची तो सामनेसे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मारदी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई औरकार चला रहे रशीद, उसकी पत्नी और दोनों बेटियांगंभीर रूप से घायल हो गई।
जिनको आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी लाया गया।
जिनको आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकीलाया गया। जहां से महिला और उसकी दोनों बेटियोंकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेपफरकर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल राशिदकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, हादसे के बादचालक मौका देखकर ट्क लेकर वहां से फरार हो गया।मृतक राशिद की पत्नी फिरोजा का मायका कुंदरकी केमोहल्ला कायस्थान का है। हादसे की सूचना पर महिलाके मायके से उसके भाई अजहर और पिता रईस अहमदअस्पताल पहुंच गए। मृतक राशिद और फिरोजा, सबा,अनम की हालत को देखकर पिता-पुत्र बेहोश होकर नीचेगिर पड़े।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद






