
मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का स्टेडियम में हुआ आयोजन
हमीरपुर 18 नवम्बर 2024
आज दो दिवसीय 38 वी मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह चित्रकूटधाम मण्डल बांदा का आयोजन राजकीय स्पोटर्स स्टेडियम हमीपुर में किया गया।
सर्वप्रथम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में आये विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक द्वारा जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना को पुष्पगुच्छ , बैच व कैंप पहनाकर अभिवादन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हमीरपुर द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को पुष्प गुच्छ, कैंप, बैच लगाकर अभिवादन किया गया।
अतिथियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात विशेष प्रस्तुतियां जनपद महोबा, हमीरपुर, बांदा के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। जिसमें प्रमुख रूप से यह बुन्देलखण्ड का विशेष नृत्य दीवारी, योगा, साड़ी नृत्य, नारी सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम रहे।
स्काउट गाइड की कलर पार्टी द्वारा अतिथियों को
मंच तक पूरे सम्मान के साथ लाया गया।
जिलाधिकारी ने खेल की शपथ दिलाकर, व विगत वर्ष की चैंपियन छात्रा रिया द्वारा मशाल लेकर ट्रैकपर दौड़कर रैली का शुभारम्भ किया गया।
50 मीटर प्रतियोगिता को जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।जिसमें 50 मीटर दौड प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार यादव प्रा० वि० देवल विन्स. पहाड़ी जनपद चित्रकूट के छात्र का
प्रथम स्थान रहा। वहीं 100 मीटर दौड़ में छात्रा रिया द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय प्रा० वि० खेड़ाशिलाजीत ब्लाक सरीला जनपद हमीरपुर का नाम मण्डल रैली में दिलाया।
तत्पश्चात अतिथियों द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा निर्मित रंगोली एवं शैक्षिक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहन की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चो को खेल भावना के साथ अपना नाम रौशन कर देश में खेल के माध्यम से अपने जिले का नाम रोशन करने हेतु मार्गदर्शन दिया।
मुख्य विकास प्राधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में
ओलम्पिक की घटना का वर्णन करते हुए जीत से ज्यादा खेल की भावना व मानवता को महत्व देकर इन गुणो को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया गया।
अपर जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में बच्चों को लगन व मेहनत के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया गया।
मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गयी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हमीरपुर द्वारा अपने उद्बोधन में अतिथियों को कार्यक्रम में समय देते हेतु आभार प्रकट किया गया व अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर अभिवादन किया गया। उन्होंने बच्चों को खेल का जीवन में महत्व बताया।
मंच संचालन साकेत बिहारी शुक्ल, चित्रकूट व मंजिता अहिरवार द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव ,अभिषेक त्रिपाठी , अखिलेश शुक्ला, अभिषेक ,रमाकान्त पाण्डेय ,अरुण भदौरिया, अजीत निगम , सुशील कमल, प्रभाकर सिंह, आशीष चौहान, रामगोपाल, शैलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।




