
बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाए गए युवक के परिजनों ने विधायक से मिल लगाई पुत्र को बचाने की गुहार
राठ(हमीरपुर)। 6 वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार का जेल भेज दिया था।जिसके बाद जेल गए आरोपी युवक के पिता ने पुलिस पर पुत्र को बिना किसी तथ्य के फर्जी तरीके से जेल भेजने एवं घटना में शामिल वास्तविक आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुये मोहल्ले वासियों के साथ क्षेत्रीय विधायक के कार्यालय पहुंच पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दे अपने पुत्र को बचाने की गुहार लगाई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने विधायक मनीषा अनुरागी को दिए प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि 4 अक्टूबर 24 को कस्बे की एक महिला ने अपनी 6 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा अज्ञात व्यक्ति पर दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने उसके पुत्र ऋतिक उर्फ गजेंद्र को पूंछतांछ के लिए कोतवाली बुलवाया था। पूंछतांछ करने के बाद उसे छोड़ भी दिया था। आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल वास्तविक आरोपी से सांठगांठ कर गुरुवार को उसके निर्दोश पुत्र को गिरफ्तार करते हुए एवं उसे आरोपी बनाकर जेल भेज दिया है। जबकि दर्ज हुए मुकदमे में दर्शाई गई घटना के दौरान उसका पुत्र महोबा में था। उसने विधायक को प्रार्थना देकर जांच टीम गठित कर मामले की जांच कराये जाने की गुहार लगाई है।
विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि वह इस मामले को उच्च अधिकारियों से अवगत करा उसे न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करेंगी।
नोट—— विधायक को ज्ञापन देते पीड़ित व मोहल्ले वासियों का फोटो





