
सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पालिका ने लगाया लॉक
ठाकुरद्वारा। एसडीएम प्रीति सिंह के आदेश पर नगर पालिकापरिषद प्रशासन लगातार अभियान चलाए हुए हैं। मंगलवारको नगर पालिका परिषद की टीम ने कोतवाली चौराहा परअवैध रूप से पार्क किए गए पांच वाहनों को लॉक लगाकरजुर्माना वसूल किया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिकापरिषद ललित कुमार आर्य ने बताया कि काफी लंबे समयसे सड़कों के किनारे अवैध रूप से वाहन पार्क कर यातायातके लिए खतरा पैदा करने के बारे में शिकायत की जा रहीथी। पूर्व पालिका सदस्य राजेंद्र चंद्र पांडे ने सीएम पोर्टल परभी शिकायत दर्ज कराई थी। एसडीएम प्रीति सिंह के आदेशपर नगर पालिका परिषद की टीम ने कोतवाली के पीछे औरकोतवाली चौराहा पर सड़क के किनारे वाहनों की अवैधपार्किंग के खिलाफ अभियान चलाकर पांच कार लॉक कर दी।इन कार चालकों से जुर्माना वसूलने के बाद ही लॉक खोलागया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अभी फिलहालचेतावनी के रूप में कार्रवाई की गई है आगे वहां सीज करने केकार्रवाई की जाएगी। मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद






