A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरपाली

डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 4 की मौत:पाली-जोधपुर हाईवे पर मरीज को एक एंबुलेंस से दूसरी में शिफ्ट करते समय हादसा

पाली-जोधपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। इसमें 2 महिलाओं, एक ड्राइवर सहित 4 की मौत हो गई। एक ड्राइवर ने जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा है।download 5 हादसा मंगलवार रात करीब 2 बजे पाली के रोहट थाना क्षेत्र के गाजनगढ़ टोल नाके के पास हुआ। टक्कर के बाद महिलाएं उछलकर करीब 8 फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरीं।

जोधपुर से मंगवाई थी दूसरी एंबुलेंस रोहट (पाली) थाने के हेड कॉन्स्टेबल मल्लाराम ने बताया- गाजनगढ़ टोल नाके के निकट मंगलवार रात करीब 2 बजे भीषण हादसा हुआ। घायल अशोक की हालत में सुधार होने पर परिजन उसे पालनपुर (गुजरात) के प्राइवेट हॉस्पिटल से जोधपुर हॉस्पिटल एंबुलेंस में ला रहे थे। इस दौरान गाजनगढ़ टोल नाके के पास एंबुलेंस से सड़क पर अचानक आया मवेशी टकरा गया। एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन जोधपुर से दूसरी एंबुलेंस मंगवाई गई।

हादसा मंगलवार रात करीब 2 बजे रोहट थाना क्षेत्र के गाजनगढ़ टोल नाके के पास हुआ। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद महिलाएं उछलकर करीब 8 फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरीं।

मरीज को लेकर हॉस्पिटल जा रही एंबुलेंस से मवेशी टकरा गया। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। दूसरी एंबुलेंस में मरीज को शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी।

कई फीट दूर उछलकर महिलाएं कांटों की बाड़ में गिरी

हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाएं डंपर की टक्कर से उछलकर कई फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। सूचना पर पुलिस और हाईवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां जांच के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में दोनों एंबुलेंस के ड्राइवर घायल हो गए। एक की जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई, वही दूसरे का उपचार जारी है। गनीमत रही कि मरीज के अन्य परिजन साइड में खड़े थे। वरना वे भी हादसे का शिकार हो जाते।

गुजरात से जोधपुर आईं थीं दोनों महिलाएं
हादसे में घायल एंबुलेंस ड्राइवर को जोधपुर के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के समय मरीज के अन्य परिजन सड़क किनारे खड़े थेए जो किसी प्रकार से बच गए। यह भी पता चला है कि दोनों महिलाएं हाल ही में पालनपुर, गुजरात… स्थित एक अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीज से मिलने आई थीं और जोधपुर शिफ्ट होने के दौरान एंबुलेंस में सवार हो गई थीं।

इलाज के दौरान ड्राइवर की मौत

सूचना पर पुलिस और हाईवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंची। यहां जांच के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में दोनों एंबुलेंस के ड्राइवर घायल हो गए। एक की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे ड्राइवर का इलाज जोधपुर में चल रहा है। गनीमत रही कि मरीज के अन्य परिजन साइड में खड़े थे। वरना वे भी हादसे का शिकार हो जाते।
हादसे से इलाके में कोहराम
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दोनों महिलाओं के शवों को पाली के बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है, जबकि ड्राइवर का शव जोधपुर अस्पताल में रखा गया है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों ने प्रशासन से सड़कों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

मरने वालों में मरीज की रिश्तेदार भी मरीज को दूसरी एंबुलेंस में शिफ्ट करने के दौरान खड़ी एंबुलेंस को तेज गति से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में मरीज की रिश्तेदार बाड़मेर जिले के बारासन (गुड़ा मालानी) निवासी मोहनी देवी (42) पत्नी जगराम विश्नोई, बाड़मेर जिले के गुड़ा मालानी क्षेत्र के उन्दरी (RCT) निवासी फगली देवी (45) पत्नी उदाराम विश्नोई और एंबुलेंस ड्राइवर सुनील बिश्नोई की मौत हो गई।

दोनों महिलाओं की बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई गई है। ड्राइवर की बॉडी जोधपुर हॉस्पिटल में है। एक्सीडेंट में एक और घायल की मौत हुई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है।

Show More

Devendra Suthar

Devendra Jangid ZEE INDIA NEWS 24*7" एक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो भारत से संबंधित ताज़ा समाचार और विश्लेषण प्रदान करता है। Helpline 9462600356
Back to top button
error: Content is protected !!