A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमौसमहरियाणा

सीआईए कालांवाली ने 6 ग्राम 72 मी.ग्राम हेरोईन सहित एक को किया काबू

IMG 20241123 WA0124

सीआईए कालांवाली ने 6 ग्राम 72 मी.ग्राम हेरोईन सहित एक को किया काबू

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 23 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार व राजीव कुमार उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व में डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने घुकांवाली से 6.72 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी लखविन्द्र सिह उर्फ भिन्दी पुत्र काका सिंह वासी गांव घुकांवाली को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए कालांवाली इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि SI महेंद्र सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पङताल अपराध गांव घुकावाली से बनवाला की तरफ जा रहे थे कि जब गांव घुकावाली के वाटर बॉक्स की दीवार के पास पहुंचे तो सड़क के दाहिने साइड एक लड़का खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस की गाडी को देखकर एक दम मुहु फेर खर खडा हो गया जिसपर SI ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर तुरन्त गाडी रुकवाकर साथी मुलाजमान की मदद से लड़के को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी लखविन्द्र सिह उर्फ भिन्दी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस हेरोइन चिट्टा नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!