
संविधान का पालन करने का संकल्प लिया
संविधान दिवस पर नगर वह क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिकस्थलों, विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में संविधान दिवसपर संविधान का पालन करने के संकल्प के साथ दिवस कोमनाया गया। तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी कांठप्रिंस वर्मा और तहसीलदार आनंद कुमार नायक सहिततहसील स्टाफ ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र परमाल्यार्पण किया और संविधान का पालन करने और कराईजाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उप जिला अधिकारीऔर तहसीलदार राजस्व टीम के साथ संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास थर्मशाला पर पहुंचे वहां पर माल्यार्पण किया।इधर, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा में विद्यार्थियों कोसंविधान की महता को विस्तृत रूप से और संविधान के भीतरलिखे तथ्यों के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर प्रधानाचार्यमदन सिंह, अतवीर सिंह त्यागी, शारीरिक शिक्षक पदम सिंह,ओम प्रकाश सिंह, निशिकांत पाठक, हरिश्वंद्र तिवारी, दीपकसिंह, ओम प्रकाश सिंह, अखिलेश बिश्नोई, सुंदर सिंह, सौरभअग्रवाल रहे। उधर, नगर पंचायत ऊमरी कलां में कार्यक्रमका आयोजन किया गया, यहां सभी कर्मचारियों ने संकल्पलिया कि संविधान के मूल्यों और आदर्शों का अनुसरण करतेहुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में पू्र्ण सामर्थसे योगदान देंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हार्जीउस्मान अली, अधिशासी अधिकारी श्वेतांक सारस्वत नेसंविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रपर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में लिपिक सुरेंद्र सिंह, जयकुमार, नजम अहमद, टीसी अनीस अहमद, कंप्यूटर ऑपरेटरअंकुर विश्नोई आदि रहे। मौ दीन रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद













