A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

10 करोड़ से संवरेगी शोहरतगढ़ व बढ़नी नगर पंचायत की सूरत

शोहरतगढ़़। शोहरतगढ़ व बढ़नी में विभिन्न मदों में बुनियादी सुविधाओं पर खर्च करने के लिए शासन ने 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। मंगलवार को विधायक विनय वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए धन स्वीकृत की जा रही है। अब विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
विधायक ने आगे कहा कि बढ़नी नगर पंचायत में जल निकासी के लिए 2 करोड़ व पेयजल के लिए एक करोड़, मलिन बस्ती में बुनियादी सुविधाओं के लिए व तालाब के लिए ढाई करोड़ रूपया खर्च किया जाएगा। शोहरतगढ़ में आरएफ मद में एक करोड़, जल निकासी पर दो करोड़ व पेयजल व तालाब के सुंदरीकरण के लिए ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साढ़े चार करोड़ रुपये धन स्वीकृत भी हो गए हैं, बाकी धन भी शीघ्र ही स्वीकृत हो जाएगा। सभी कार्ययोजना शासन को जल्द ही भेजा जाएगा।
Back to top button
error: Content is protected !!