
जनपद अध्यक्ष सहित कई सरपंच भी पहुँचे, 2 घंटे रहा यातायात बाधित
✍️ दीनदयाल प्रजापति की रिपोर्ट
सीधी -शनिवार को कटनी -चोपन रेल लाइन के शंकरपुर भदौरा रेल्वे स्टेशन मे समाजसेवी आनंद सिंह (ददुआ ) के नृतत्व मे ग्रामीण जनो द्वारा इंटरसिटी व शक्तिकुंजज रेल स्टापेज की मांग, ओवरब्रिज बनाये जाने व स्टेशन मे शासकीय स्टेशन मास्टर बैठाये जाने की मांग को लेकर सभा के सांथ धरना प्रदर्शन किया गया जहां सुबह से ही कई ग्रामो की जनता पहुंच गई थी 10 बजे तक हजारों की संख्या मे जन सैलाब उमड़ पड़ा और देखते ही देखते लोग रेल्वे की पटरी मे बैठ गए जिससे 2 घंटे तक रेलमार्ग की मेमो लोकल ट्रेन और कई मालगाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहा इतना ही नही कुसमी -सीधी मुख्य सड़क मार्ग भी बाधित रहा आखिरकार ब्योहारी रेल्वे अभियंता और रेल्वे के अन्य अधिकारियो की समझाइस एवं आश्वाशन के बाद धरना प्रदर्शन खत्म हुआ।सभा स्थल मे सभा को सम्बोधित करते हुए सरपंच निधपुरी राजकुमार कोल ने कहा की यह स्टेशन नाम मात्र का स्टेशन बना हुआ है जो डब्बा बना हुआ है कई एक्सप्रेस गुजरती हैं लेकिन रूकती नहीं। वहीं सरपंच प्रतिनिधि रमेश पनाडिया ने कहा की अगर भदौरा कुसमी के किसी व्यक्ति को जबलपुर तक जाना है तो मड़वास तक का 100 रूपये ऑटो का किराया 100 रुपये रेल का किराया देकर जबलपुर पहुंचना पड़ता है 1मिनट के लिये रेल रुकना चहिए नागेंद्र पनाडिया ने कहा कि यह स्टेशन 25 गाँव से जुडा है 15 से 20 एक्सप्रेस चलती है लेकिन एक भी ट्रेन नही रुकती हमारे यहाँ के बच्चों एवं गरीबो एवं व्यापारियों के सांथ आमजन को भारी दिक्क़तो का सामना करना पड़ता है इंद्रपाल शुक्ला ने कहा की आजादी के 75 वर्ष बीत गए लेकिन ए सी के डिब्बे ही हम लोग देखते रह गए इस कड़ाके की ठंड मे भदौरा से 15 किलोमीटर की दूरी तय करके मड़वास से ट्रेन पकड़ने को मजबूर हैं हमें आजादी मिली, स्वतंत्रता मिली लेकिन एक्सप्रेस गाड़ी नही मिली ज़ब तक रेलगाड़ी भदौरा मे नही रुकेगी आंदोलन को लेकर अडिग रहेंगे कुसमी ब्लॉक की जनता एक्सप्रेस के लिये तरस रही है विजय शुक्ला ने कहा की मै जबसे यहाँ रह रहा हूँ सांसद महोदय आश्वाशन देते रह गए लेकिन अभी तक कुछ नही हो पाया अगर जबलपुर भोपाल जाना हो तो मड़वास या निवास जाना पड़ता है गंभीर मरीज को ले जाने मे दिक्क़त होती है समस्या का निराकरण नही हुआ तो यह आंदोलन चलता रहेगा। सभा को अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया।
धरना प्रदर्शन मे पहुंची जनपद अध्यक्ष सहित कई सरपंच
रेल स्टापेज़ कि मांग को लेकर कुसमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्यामबती सिंह, जनपद सदस्य मोनी प्रजापति, सरपंच भदौरा मानवती पनाडिया, सरपंच निधपुरी राजकुमार कोल, शंकरपुर सरपंच राजेश कोल, कतरवार सरपंच धर्मजीत सिंह भी पहुँचे थे और रेल स्टापेज़ कि मांग को लेकर धरना प्रदर्शन स्थल मे बैठे रहे ।
केवल 1 मिनट का स्टापेज कर दीजिये साहब
धरना प्रदर्शन स्थल पर लोगों कि मांग थी कि इंटरसिटी या शक्तिकुंज एक्सप्रेस का केवल 1 मिनट का ही स्टापेज़ कर दिया जाय जिससे पढ़ने वाले छात्र, मरीजों, व्यापारियो के सांथ आम जन को सुविधा मिल सके लोगों का कहना था कि किसी को अगर जबलपुर या भोपाल जाना हो तो मड़वास और निवास स्टेशन जाना पड़ता है भदौरा से मड़वास कि दूरी 15 किलोमीटर है निवास कि दूरी 20 किलोमीटर है ऐसे मे लोगों को जाते समय और लौटते समय दोनों मर्तबा समस्याओं का सामना करना पड़ता है फिलहाल एक्सप्रेस का ठहराव करना तो रेल प्रशासन के ही हांथो मे है लेकिन रेल स्टापेज़ एक मुद्दा बनता जा रहा है।
एस डी एम सहित पुलिस प्रशासन रहा मौजूद
धरना प्रदर्शन स्थल पर प्रशासनिक दृष्टि एवं सुरक्षा की दृष्ठि से एस डी एम कुसमी आर पी त्रिपाठी, तहसीलदार एस डी ओ पी रोशनी सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल,भूपेश बैस,केदार परौहा, पुष्पेंद्र सिंह रेल्वे ए डी एम रतनलाल मीना सहित म. प्र पुलिस व जी आर पी पुलिस बल मौजूद रहा धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।





