
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। विश्व एड्स दिवस पर जिला एड्स नियंत्रण समिति के तत्वाधान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय सागर परिसर एवं मुख्य मार्ग पर केण्डल मार्च निकालते हुये परिसर में रंगोली द्वारा निर्मित रेड रिबिन पर दीप प्रज्वलन कर एचआईवी एड्स के जागरूकता हेतु मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार के तहत अधिकारों की सही राह पर चलने हेतु समुदाय को नेतृत्व हेतु आहवान किया कि मानवाधिकारों को केंद्र में रखकर, समुदायों को आगे रखकर 2030 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में एड्स को खत्म किया जा सकता है अज्ञानता रूपी अंधकार को ज्ञान और जानकारी की छोटी छोटी केण्डल जलाकर दूर भगायें ।इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. आर. एस. जयंत सिविल सर्जन द्वारा इस उपलक्ष्य में कहा एचआईवी एड्स के कारण किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव न किया जाकर जनसामान्य की तरह व्यवहार किया जाना चाहिये, एवं सही इलाज पर सभी का पूरा अधिकार है, सिविल सर्जन डॉ. आर.एस.जयंत ने बताया कि एचआईव्ही एड्स की जांच एवं परामर्श सेवा जिला चिकित्सालय एवं जिले मे समस्त विकासखण्ड पर उपलब्ध हैं जिला समन्वयक टीवी एचआईवी सैयद नूर उल हसन द्वारा टीबी एवं एचआईवी से रोकथाम एवं बचाव के उपचार के विषय में बताया आईसीटीसी परामर्शदाता श्रीमति किरन यादव द्वारा सही समय पर एवं उचित मार्गदर्शन में एचआईव्ही जांच के महत्व को विस्तार से समझाया।श्रीमति सुनीता यादव आईसीटी परामर्शदाता द्वारा सभी का स्वागत किया गया ।एवं के. के. चतुर्वेदी दिशा पर्यवेक्षक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला मीडिया अधिकारी डॉ. अजीत शर्मा सहायक प्रबंधक, नवीन गुरू, अमित राजपूत, प्रवीण दुबे, प्रदीप ताम्रकार, रितु मिश्रा, राजकुमारी सेन, संजीव पटैरया सहित अमित बोहरे, असद खान, हेमंत पटेल, गोविन्द पटैल, अमजद खान, मनीषा पटेल, स्वाति सेन, तरूण साहू, उत्तरा पटेल, दाराव खान, वर्षा साहू, दीपचंद, राजीव बाजपेयी, स्वाति सेन, समस्त आईसीटीसी स्टॉफ एवं लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना स्टाफ जिला क्षय केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय स्टाफ की उपस्थिति रही।




