
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। छतरपुर में विगत दिनों सटई थाना क्षेत्र में हुई सोनू यादव की हत्या के बाद पुलिस अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी, जिसको लेकर यदुवंशी यादव समाज संगठन के द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम एएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की, समाज के लोगों ने कहा कि अगर फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो यादव समाज के द्वारा आंदोलन का सड़कों पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा, उन्होंने अपनी तीन सूची मांगे शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, आरोपियों के मकान गिराए जाए तथा मृतक के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।








