A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्रराजनीति

महाराष्ट्र राज्य के नये मुख्यमंत्री का कल होगा शपथग्रहण

महाराष्ट्र राज्य की राजनीति मे विधानसभा 2024 के चुनाव होने के बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर सशर आखिरकार आज बुधवार को खत्म मो गया। महाराष्ट्र रा की सत्ता की देखभाल करने की जिम्मेदारी एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित नेता देवेन्द्र फड़नवीस जी को सौपने की घोषणा हो चुकी है। आज मुंबई के विधान भवन के सेंट्रल हॉल मे भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक हुई जिसमे सर्वसम्मति से देवेन्द्र फड़नवीस जी के नाम पर मुहर लगा दी गई इस अवसर पर भाजपा के केंद्रीय निरिक्षक श्री विजय रूपाणी जी, और निर्मलासीतारमण जी मौजूद रहे। भाजपा विधायक दल के नेता के लिए सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल जी के द्वारा प्रस्ताव रखा गया। जिस पर आशीष शेलार,और रवींद्र चव्हाण जी और सभी चुने हुए विधायकों ने अपना समर्थन दिया। कल गुरूवार 05 दिसंबर 2024 को शाम के पांच बजे मुंबई के आजाद मैदान मे महाराष्ट्र की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। जिसमे श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप मे शपथग्रहण करेगें। श्री एकनाथ शिंदे जी एवं अजीत पवार जी उप मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ ग्रहण करेगें। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेतागण और सहयोगी दल के नेतागण भी उपस्थित रहेगें। आज ही दोपहर मे राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा भी पेश किया जायेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!