A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

विदिशा- हम होंगै कामयाब पखबाडा कन्या महाविद्यालय में आयोजित

हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन हुआ
..
राजमाता विजयराजे सिंधिया शासकीय कन्या अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय विदिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग के संयोजन से हम होंगे कामयाब पखबाडाFB IMG 1733433273836 FB IMG 1733433282118 अभियान में जेंडर आधारित हिंसा को समाप्त करने हेतु सकारात्मक मर्दानगी ध्पुरुषत्व पर संवेदीकरण विषय पर व्याख्यानों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी पूजा-अर्चना से हुआ। इस विषय पर लाइंस क्लब की श्रीमती शालिनी भार्गव द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की संवेदनशीलता और उनकी समझदारी वास्तव में हिंसा को कम कर सकती है। वास्तव में महिला पुरुष एक दूसरे के सहयोगी बनें, ना कि प्रतिद्वंद्वी। ईष्र्या स्त्री की और पुरुष का दंभ वास्तव में इस सामाजिक समस्या का कारण है। इस संदर्भ में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता पांडे ने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि सहनशीलता बहुत ही आवश्यक है। दोनों की सहनशीलता सामाजिक समस्याओं का निदान है, की समझाइश दी गई वास्तव में सामाजिक व्यवस्था में दोनों का ही महत्व है। इसी कार्यक्रम में आगे वन स्टेप केंद्र द्वारा साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए गए। साइबर क्राइम में प्रशासक वन स्टेप श्रीमती कृतिका व्यास द्वारा छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए मीडिया का सही प्रयोग करें विषय पर गहन प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन और संयोजन डॉक्टर ओजस्विनी जौहरी द्वारा किया गया। महिला उत्पीड़न समिति के सभी सदस्य, डॉ. विनीता प्रजापति, डॉक्टर राजुला अल्बर्ट विशेष रूप से सहयोगी रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। छात्राओं ने धैर्य पूर्वक व्याख्यान को सुना और इस महत्व को समझा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!