A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

विदिशा-डायल 112 ने चार वर्षीय बालिका को परिजनों को सौंपा

विदिशा के थाना कोतवाली क्षेत्र में खेलते-खेलते घर का रास्ता भटकी 04 वर्षीय बालिका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलवाया

विदिशा के थाना कोतवाली क्षेत्र में चिरौल वाली माता मंदिर के पास एक 04 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 04-11-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक विजय सावरकर एवं पायलट रवि शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण में लिया। डायल-112 स्टाफ ने बच्ची को एफ़ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्ची के घर की जानकारी मिली। डायल-112 स्टाफ ने बच्ची को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर उसके घर पहुँचे, बच्ची द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन ने बताया कि बच्ची खेलते-खेलते घर से निकलकर रास्ता भटक गयी थी।FB IMG 1733434003776

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!