
*सांकरा उपार्जन केंद्र से 55 कट्टा धान गायब*
धमतरी नगरी ब्लाक में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित उपार्जन केंद्र सांकरा में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई 55 कट्टा धान के गायब होने का आरोप है,इसे लेकर हमाल संघ ने गुरुवार को हड़ताल कर दिया।
उपरोक्त समाचार लिखें जाने तक हड़ताली हमालों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि,खरीदी केंद्र में 55 कट्टा धान गायब होने से बात हमालों पर आ गई है जबकी हमालों ने कुछ भी नहीं किया है सही सलामत गाड़ी लोडिंग होने के बाद वाहन सांकरा खरीदी केंद्र से रवाना हुआ नगरी धरमकांटा में वजन सही पाया गया इसके बाद मिलर के पास पहुंचने पर गिनती व वजन होने के पश्चात् 55 कट्टा धान कम होना बताया जा रहा है चालकों ने हमालों के द्वारा धान कम लोडिंग करने का आरोप लगाया है, वहीं हमालों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है इससे हमालों में आक्रोश है यही वजह है कि गुरुवार को हमालों ने एक दिन काम बंद कर हड़ताल किया, इधर प्रबंधक जीवन लाल साहू ने हमालों की हड़ताल की खबर के बाद हमालों से चर्चा कर धान कट्टा में कमी होने की बात को निष्पक्ष जाँच कर सुलझाया जायेगा व उचित कार्यवाही होगा का आश्वासन मिलने पर दो तीन घंटे के बाद हड़ताल को ख़त्म कर हमाल काम पर वापस हुए हड़ताल तो खत्म हो गया किन्तु हमाल अब भी संतुष्ट नहीं है समझाईस के बाद पुनः काम पर वापस हुए है हमाल संघ के भुनेश, भानेन्द्र,कन्हैयालाल, शिवकुमार,रविकुमार,खिलेश्वर यतीन्द्र,पवन,संत हमालों ने जानकारी दी कि काम में लगने से पहले साप्ताहिक पेमेंट की बात हुई थी जो एक सप्ताह पेमेंट देने के बाद पेमेंट रोक दी गई है और अब बदनाम करने जा रहे हैं आगे कहा की चलती गाड़ी से धान गायब किया गया है या कोई जानबूझकर किया है ये जाँच का विषय है इसकी जाँच करने की मांग शासन प्रशासन से हमालों ने की है।





