A2Z सभी खबर सभी जिले की

लाहोद सहकारी समिति में 48 कट्टा धान की चोरी

लाहोद सहकारी समिति लाहोद में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अज्ञात चोरों ने वहां रखा 48 कट्टा धान पार कर दिया। जिसे लेकर धान के बारदानों की सुरक्षा को लेकर प्र चिन्ह लग गया है। वहीं धान लेकर आने वाले किसान भी चिंतित हैं। घटना 4-5 दिसम्बर की रात्रि की है। इस संबंध में समिति प्रबंधक रामनारायण पटेल ने बताया कि धान तौलने के पश्चात स्टेक में रखा गया था। जिसमें से 48 बोरी धान चोरी कर लिया गया। इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह आफिस पहुंचने पर मिली। गौरतलब है कि खरीदी केंद्र में धान की सुरक्षा हेतु चौकीदार नियुक्त किया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!