?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरप्रयागराज

बाबा साहब का यह अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान

गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा नेता ने लगाया जगहां जगहां बैनर

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष सौरभ यादव रामा द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान करने पर इस्तीफे की मांग का बैनर लगाते हुए विरोध जताया।बताते चलें की गृह मंत्री अमित शाह ने भारत की संसद में बाबा साहब के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर संविधान रचयिता का अपमान किया था जिसके विरोध में समाजवादी पार्टी मुखर हो कर विरोध कर रही है

IMG 20241220 WA0094 IMG 20241220 WA0096

और २१ दिसम्बर शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी ज़िला मुख्यालयों पर इसको लेकर विरोध भी होगा।इसी सम्बन्ध में लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष सौरभ यादव रामा ने सुभाष चौराहा बालसन चौराहा कम्पनी बाग़ सोहबतियाबाग सहित विभिन्न इलाक़ों में बैनर लगा कर विरोध जताते हुए अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की कहा भाजपा की दलित एवं पिछड़े वर्ग विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है।अमित शाह अपने वक्तव्य पर देश से माफी मांगे अन्यथा सपा उनसे इस्तीफा देने की मांग करती है।

Back to top button
error: Content is protected !!