

*सेगांव के नौ छात्रों का डाज बाल प्रतियोगिता में नेशनल के लिए हुआ चयन*
*आज सोमवार को नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने चेन्नई हुए रवाना*
सेगांव-नगर के नो होनहार छात्रो का डाज प्रतियोगिता में नेशनल प्रतियोगिता में हुआ चयन। ऐ नौ छात्र मप्र का चेन्नई में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे। नौ छात्रों को आज सोमवार को स्वराज खेल संस्था के अध्यक्ष व पत्रकार संजय जायसवाल सरपंच शांतिलाल चौहान खेल शिक्षक भास्कर पाटिल बंशीलाल भंवर श्याम सुंदर शर्मा सचिन पटेल एवं शिक्षकों व उनके पालको ने शुभकामनाएं देकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।इसमें युवराज भास्कर राव पाटील, शुभम बंसीलाल भंवर, भावेश शांतिलाल चौहान, श्याम सुरुपाल मुजाल्दे, अनिरुद्ध चौहान, प्रवीण राकेश वर्मा,कुणाल श्यामसुंदर शर्मा, सहित कोच महेंद्र यादव भी शामिल हैं। यह छात्र मध्य भारत टीम से अपना प्रतिनिधित्व करते हुए 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चेन्नई में खेल का प्रर्दशन करेंगे।
*सेगांव से प्रवीण यादव की खबर*




