A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

दिग्गज फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन

हिन्दी फिल्म जगत के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर सोमवार 2024 को 90 वर्ष की आयु मे निधन हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार श्याम बेनेगल ने मुंबई के वोकहारट अस्पताल मे अंतिम सांस ली। श्याम बेनेगल की पुत्री ने मीडिया को बताया कि उनके पिता का सोमवार शाम को 6:38बजे किडनी की गंभीर बीमारी के कारण मुंबई के वोकहारट अस्पताल मे निधन हो गया। श्याम बेनेगल जी लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। श्याम बेनेगल के परिवार मे उनकी पत्नी नीरा बेनेगल और पुत्री पिया हैं। श्याम जी ने 24 फिल्मे 45 वृत्तचित्र तथा 1500 विज्ञापन फिल्म भी बनाई हैं। श्याम बेनेगल जी की फिल्मों ने भारतीय फिल्म जगत को बेहतरीन कलाकार दिए हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू और महान फिल्मकार सत्यजीत रे पर डाक्यूमेंट्री बनाने के साथ साथ उन्होने दूरदर्शन के लिए यात्रा, कथासागर, भारत एक खोज, और संविधान का भी निर्देशन किया था। श्याम बेनेगल की पहली फिल्म अंकुर थी जिसने 43 पुरस्कार जीते थे। ।। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!