A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर: फर्जी गायनी डॉक्टरों का नेटवर्क, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़

सहारनपुर। महानगर में फर्जी गायनी डॉक्टरों का जाल फैलता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सहारनपुर के प्रत्येक मोहल्ले में ऐसे फर्जी डॉक्टर सक्रिय हैं, जो प्रसव कराते हैं और गर्भपात जैसे अवैध कार्यों में लिप्त हैं।

सहारनपुर: फर्जी गायनी डॉक्टरों का नेटवर्क, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़

सहारनपुर। महानगर में फर्जी गायनी डॉक्टरों का जाल फैलता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सहारनपुर के प्रत्येक मोहल्ले में ऐसे फर्जी डॉक्टर सक्रिय हैं, जो प्रसव कराते हैं और गर्भपात जैसे अवैध कार्यों में लिप्त हैं। गरीब लोग मजबूरी में इनके पास जाते हैं, लेकिन इलाज के दौरान कई बार जानलेवा घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क और सीएमओ ऑफिस की मिलीभगत

सूत्रों के अनुसार, सीएमओ ऑफिस के कुछ कर्मचारियों ने इन फर्जी डॉक्टरों से “महीना” तय कर रखा है, जिससे उनका अवैध धंधा बिना किसी डर के फल-फूल रहा है। देवबंद से सहारनपुर तक सक्रिय एक डॉक्टर पर आरोप है कि वह अल्ट्रासाउंड के जरिए गर्भ में लड़के या लड़की का पता लगाता है। यदि लड़की होने की पुष्टि होती है, तो गर्भपात करा दिया जाता है।

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की जान पर खतरा

हाल ही में सहारनपुर में एक घटना सामने आई, जहां एक फर्जी महिला डॉक्टर के प्रसव के दौरान बच्ची को गंभीर चोटें आईं, और उसकी मौत हो गई। जच्चा की हालत भी नाजुक हो गई, लेकिन एमबीबीएस एमडी डॉक्टर आयशा रहमान ने समय पर हस्तक्षेप कर महिला की जान बचाई।

डॉक्टरों की मनाही और प्रशासन की अनदेखी

महानगर के अधिकांश डॉक्टर इन फर्जी डॉक्टरों के मरीजों का इलाज करने से मना कर देते हैं। यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा को दर्शाती है, बल्कि प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाती है।

जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, फर्जी महिला डॉक्टर और उसके साथियों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।

स्थानीय निवासियों की मांग

सहारनपुर के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गरीबों की जान के साथ खिलवाड़ बंद हो।

(रिपोर्ट: एलिक सिंह, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़)
संपर्क: ख़बर, सूचना और विज्ञापन के लिए: 8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!