A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

शिवांश बने सीए, लखनऊ जोन में तीसरा स्थान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर
इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के फाइनल परीक्षा परिणाम में जलालपुर नगर के शिवांश सोनी को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की महत्वपूर्ण सफलता मिली है। परिजनों ने खुशी साझा करते हुए बताया कि शिवांश को लखनऊ जोन में तीसरा स्थान मिला है।
आईसीएआई द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में जलालपुर नगर निवासी सराफा व्यवसाई मनोज सोनी के पुत्र शिवांश ने परिवार में खुशियां बिखेर दी।नगर के रेडियंट इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंक से उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री हासिल की। उनके चाचा राजकुमार सोनी ने बताया कि शिवांश ने पूरे लखनऊ जोन में तीसरा स्थान हासिल करने की बड़ी सफलता पाई है। शिवांश के बड़े भाई शशांक इन दिनों बिहार में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। शिवांश की सफलता पर परिवार में उल्लास का माहौल है। परिजनों को बधाई देने का दिन भर सिलसिला चलता रहा।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!