
फसबुक पर दोस्ती के बाद एक युवक ने युवती के साथडेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। युवती को शादी का झांसादेकर वो उसे लगातार यहां-वहां मिलने के लिए बुलातारहा। युवरती का कहना है कि वो जब भी शिकायत करनेकी बात कहती तो युवक कहता कि मैं सुसाइड करलूंगा और तेरी पूरी फैमिली को फंसा दूंगा। इस वजह सेपीड़िता अपना मुंह बंद किए रही।
अब पूरा मामला
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर युवक और युवती के बीचहुए झगड़े के बाद ये प्रेम कहानी पुलिस तक पहुंची।दरअसल अमरोहा में नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वालीयुवती ने डीआईजी को शिकायती पत्र देकर बताया किफेसबुक पर करीब दो साल पहले उसका संपर्क रामपुरके गांव रसूलपुर निवासी आमिर अहमद से हुआ था।
बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ी तो आरोपी आमिरने पीड़िता को विश्वास में लेकर अपने पास बुला लिया।बाद में उसे नैनीताल और अजमेर और रामपुर में अपनेदोस्त के घर भी साथ ले गया।
आरोपी हमेशा देता था धमकी, इसलिए डर गई
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने एक दिन उसके साथजबरन दुष्क्म किया। उसने विरोध किया तो कहने लगाकि वो शादी कर लेगा। इसके बाद अपनी शादी की बातकहकर ब्लैकमेल करने लगा। फिर कहता है कि अगरतुमने कुछ किया तो आत्महत्या कर लेगा। इसके बादतुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को फंसवा दूंगा। पीड़िताके मुताबिक वो आरोपी की इस धमकी से डर गई अऔरउसने पुलिस में शिकायत नहीं की।
आरोपी ने 50 हजार रुपए भी ऐठ लिए
पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने कई बारउसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के लिए कुछ रुपर्योंकी जरूरत बताकर वो उससे 50 हजार रुपए भी ऐठचुका है। पीड़िता का कहना है कि 7 दिसंबर को आमिरअहमद ने कॉल करके उसे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन परबुलाया। आमिर ने कहा कि मुरादाबाद आ जाओ फिरनैनीताल चलेंगे।
पीड़िता 7 दिसंबर को दोपहर एक बजे मुरादाबाद।रेलवे स्टेशन पर पहंची तो वहां आमिर अहमद ने उससेअभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। इस पर पीड़िता नेडॉयल 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली। कोतवाली
डॉयल 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली। कोतवालीपुलिस आमिर को पकड़ कर ले गई।
पीड़िता की शिकायत के बाद जान से मारने की दीधमकी
पीड़िता के अनुसार उस घटना के अगले ही दिन नादिलऔर एक अन्य व्यक्ति उसके घर आए और फैसला करनेके लिए दबाव बनाने लगे। धमकी दी कि यदि फैसलानहीं करोगी तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मारदेंगे। जिसके बाद पीड़िता ने डीआईजी से गुहार लगाई।जहां से एफआईआर के आदेश हुए। पुलिस ने आमिर,उसके भाई रईस, नादिल और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


