A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्र

पुलिस के द्वारा बड़ी मात्रा मे ड्रग्स बरामद किया गया

नागपुर -: शहर मे नववर्ष की पार्टियों मे परोसे जाने वाले ड्रग्स की बड़ी मात्रा मे पुलिस के द्वारा बरामदगी की गई। ड्रग्स की बरामदगी के दौरान पुलिस के हाथों पांच आरोपी भी लगे है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह ड्रग्स राजस्थान मध्यप्रदेश के रास्ते नागपुर पहुंचाया गया । पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर कोराड़ी तालाब के पास ड्रग्स के साथ आरोपियों को पकड़ा। प्राप्त जानकारी अनुसार पकड़े गए आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा मे एमडी पावडर मोबाईल फोन और एक डस्टर कार भी पुलिस ने बरामद किया है। कोराड़ी पुलिस थाने मे आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद किये गए ड्रग्स का इस्तेमाल नववर्ष की पार्टियों के लिए होटल पबों मे होना था।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!