A2Z सभी खबर सभी जिले की

जेसीआई शाहगंज सिटी जुनियर विंग ज्ञने अन्न अर्पण का किया आयोजन

जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने मंगलवार को अन्न अर्पण कार्यक्रम किया । जेजे सचिव आयुष अग्रहरि के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में 300 से ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों को भोजन वितरित किया गया ।

जूनियर जेसी विंग के चेयरमैन रौनक मोदनवाल ने बताया कि जूनियर विंग के सचिव जेजे आयुष अग्रहरि के जन्मदिन के अवसर पर संस्था ने कोतवाली चौक के पास 300 से ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों को भोजन वितरित किया गया । दूरदराज से आकर मजदूरी करने वाले मजदूरों ने वितरण कर रहे जेजे सदस्यों को भोजन ग्रहण करके आशीर्वाद भी दिया । अध्यक्ष दीपा सेठ ने कहा कि जन्मदिन के मौके पर मजदूरों में भोजन वितरण एक नेक पहल है और अन्य लोगों को भी इसका अनुकरण करना चाहिए । जेजे आयुष ने सभी का आभार जताया ।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ, राम अवतार अग्रहरि, सचिव आदित्य अग्रहरि, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, आशीष प्रीतम, रवि अग्रहरि, रुचि राव, अर्पित गुप्ता, शिवम साहू, शिवम अग्रहरि, अमन अग्रहरि, दुर्गेश चौरसिया, सुजल मोदनवाल और आयुष कसेरा आदि मौजूद रहे ।

[yop_poll id="10"]
Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!