A2Z सभी खबर सभी जिले की

जेसीआई शाहगंज सिटी ने धूमधाम से मनाया नववर्ष

आयोजित किया न्यू ईयर ईव कार्यक्रम

शाहगंज में सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने मंगलवार को न्यू ईयर ईव का आयोजन किया । कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गेम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं । रात 12 बजे नए साल का स्वागत केक काटकर और आतिशबाजी के जरिए किया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य अपने परिवार के साथ मौजूद थे ।

अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि 2025 का स्वागत करने के लिए 31 दिसंबर की रात जेसी सदस्यों के परिवार के साथ हाई फाइव 25 कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में तंबोला, पासिंग द बॉल, ग्रैब प्रॉप्स आदि गेम्स आयोजित हुए । इसके अलावा ख्याति, रक्षा, रुचि, आयुष, आरुष, आदित्य, दिव्यांश, काव्या, राम्या, सानवी, आराध्या, रिम्मी, सिद्धि, आर्यन, जाह्नवी, आर्या आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया । संचालन आयुष्मान ने किया । कार्यक्रम संयोजक अमृता जायसवाल, हिमांशु गुप्ता, धीरज जायसवाल और विकास अग्रहरि ने सभी का आभार जताया ।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रमेश गुप्ता, दीपक जायसवाल, रविकांत जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, सौरभ सेठ, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, डॉ सुधाकर मिश्रा, डॉ रुचि मिश्रा आदि मौजूद रहे ।

[yop_poll id="10"]
Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!