A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyताज़ा खबरसागर

भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल, पूर्व विधायक हरवंश राठौर के घर आयकर टीम की दबिश

सागर। आज सुबह आयकर विभाग (आईटी) सहित अन्य जांच एजेंसियों ने पूर्व विधायक और बीड़ी उद्योगपति के घर दबिश दी। बीजेपी के पूर्व विधायक और बीड़ी उद्योगपति हरवंश सिंह राठौर, बीजेपी के पूर्व पार्षद और बीड़ी व्यवसायी राजेश केशरवानी सहित एक अन्य के घर आयकर की टीमें पहुंची है। कई गाड़ियों में सवार होकर जांच एजेंसियों की टीमें अलसुबह पहुंची है। घर के भीतर कागजात की जांच पड़ताल की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी के कई सबूत मिलने की चर्चा है। मौके पर कोई अधिकारी मीडिया से बात करने के लिए तैयार नहीं हुए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!