

पद्म विभूषण से सम्मानित से श्रद्धेय कल्याण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
बदायूं उझानी : जिला बदायूं के कोतवाली एस .एस ग्रीन पैलेस उझानी में हिंदू सम्राट लोह पुरुष बाबूजी कल्याण सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राज्यपाल राजस्थान की जन्म जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने भाजपा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पहुंचे। बाबू जी कल्याण सिंह जन्म जयंती समारोह 2025 में भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे एस . एस ग्रीन पैलेस उझानी भाजपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री मंडल एवं नेतागण केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा जी, केंद्रीय मंत्री जल शक्ति विभाग स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व राज्य मंत्री एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज लोकप्रिय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, माननीय सांसद साक्षी जी, पूर्व सांसद एवं बाबूजी कल्याण सिंह की परंपरागत को आगे बढ़ाने वाले राजवीर सिंह और राजू भैया, संदीप सिंह जी एवं सभी जनप्रतिनिधि वहां मौजूद रहे और भावपूर्ण श्रद्धांजलि समर्पित की । राष्ट्रभक्ति एवं राम भक्त बाबूजी कल्याण सिंह जिला अलीगढ़ के एक गांव के एक मध्यवर्ग किसान के परिवार में जन्म लिया था और बचपन से ही बाबूजी कल्याण सिंह ने देश की सेवा में समर्पित होने की चाह को रखते हुए समाज की सेवा निस्वार्थ और सत्य निष्ठा के साथ की। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उझानी में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एवं एकत्र हुई सभी जनता जनार्दन को राष्ट्रहित और समाज सेवा के बारे में संबोधित किया।
बदायूं ब्यूरो विवेक चौहान









