A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

पलवल शहर में आम जनता के लिए सीवर बने बड़ी समस्या

पलवल हरियाणा न्यूज़ 

पलवल शहर में सीवर ने एक बहुत बड़ी समस्या खड़ी कर दी है जिसके चलते आम जनता बहुत ज्यादा परेशान  है। जब आला अधिकारियों से बात की जाती है तो अक्सर कल या परसों के लिए टाल दिया जाता है और अधिकारी बोल देते हे कि अभी हमारा काम दूसरी साइड पर चला हुआ है जब वहां से फ्री होंगे तो कर दिया जायेगा। ऐसी ही एक समस्या वार्ड नंबर 3 की है जो प्रकाश कॉलोनी का एरिया है जिसको नगर परिषद और सरकार रास्ते को सुगम बनाना चाहती है लेकिन वहां अधिकारी हमेशा टालते नजर आते है सीवर के कारण रास्तों में अवरोध बना हुआ है कार ,मोटर साइकिल, यहां तक कि पैदल आदमी भी नहीं निकल सकता है छोटे बच्चे घरों में कैद हो चुके हैं  उनका निकलना मुश्किल हो गया है क्योंकि वहां की जनता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एक बच्चा वहां बने गड्ढे में गिर गया था। अब वह भय का माहौल बना हुआ है वहां की जनता ने  मन बना लिया है कि अब वह पलवल जिला आयुक्त के द्वार ही जाएगी , जिससे वार्ड नंबर 3 के रास्तों की समस्या दूर हो सके।IMG 20250105 190200 IMG 20250105 190115 IMG 20250105 190030 IMG 20250105 185837

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!