दवा की दुकान में शार्टसर्किट से लगी आग
10 लाख की दवाएं जलकर राख, तीन घंटे बाद आग पर पाया काबू
सिद्धार्थनगर के इंदिरानगर स्थित भाटिया मेडिकल स्टोर में शार्टसर्किट से आग लग गई। जिससे उसमें रखे 25 हजार नगदी समेत 10 लाख की दवाएं व अन्य सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित दुकानदार का नाम सत्येंद्र वीर सिंह भाटिया है। वह पिछले कई दशक से नगर पंचायत में मेडिकल स्टोर चला रहे थे। आग लगने की घटना के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे तक नगर पंचायत प्रशासन व फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।
जानकारी के अनुसार दुकान मालिक सतेंद्र बीर सिंह भाटिया
ने अपनी दुकान साढ़े नौ बजे के करीब पहुंच कर दुकान खोल दी थी। ताला खोलकर वह दुकान में बैठे ही थे कि पीछे बने स्टोर रूम से घूंआ निकलता दिखाई दिया। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए। बाल्टी के पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की जाने लगी। दुकान से दवा व अन्य सामान को बाहर निकाला जाने लगा। घटना की सूचना स्थानीय तहसील।
एक घंटे बाद पहुंचे दमकलकर्मी
घटना की सूचना नगर पंचायत, थाने व फायर सर्विस को दी गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच दुकान में रखा 25 हजार नगदी सहित 10 लाख से अधिक की दवाएं व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। जबकि घटना स्थल से सर्विस स्टेशन की दूरी मात्र 3 किमी है।
एक घंटे तक दमकल न आने से निजी साधनों से लोग कड़ाके सर्दी में आग बुझाते रहे। जब दमकल गाड़ी आया तो लोग बिफर पड़े पर स्थानीय पुलिस व व्यापारियों से आक्रोशित लोगों को शांत कराया। उस पर भी दमकल का पानी आधे घंटे में ही खत्म हो गया। विभाग ने 400 लीटर की हाईप्रेशर गाड़ी भेजी। बारह बजे के करीब उसका भी पानी खत्म हो गया। इसके बाद नगर पंचायत के वाटर टैंक से आग बुझाने में लोगजुट गए। करीब एक बजे वापस दमकल पानी भरकर मौके पर पहुंची तब जाकर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी डुमरियागंज डॉक्टर संजीव दीक्षित ने बताया कि आग लगने की जानकारी हुई थी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त कर आगे आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।






