नगर सैनिक के सेवानिवृत होने पर सेगाँव पुलिस चौकी स्टाप ने दी बिदाई
सेगाँव :-पुलिस चौकी सेगाँव मे नगर सैनिक के पद पर पदस्थ बद्री मंडलोई के सेवानिवृत होने पर पुष्प हार पहनाकर ऊन थाना प्रभारी गणपत सिंह कनेल व सेगाँव चौकी प्रभारी भोजराज परमार ने सम्मानित किया!इस अवसर पर एस आई लक्ष्मण राठौर, प्रधान आरक्षक रुपसिंह गुर्जर,आरक्षक सुनील कुमावत,कृष्णाकांत चौहान,सुरेश राठौर, हीरालाल चौहान,नानसिह,विनोद, सोनू दसौधी व महिला आरक्षक सुनीता भी उपस्थित रही!इस अवसर पर बद्री मंडलोई ने सभी के सहयोग व सम्मानित करने पर आत्मीय आभार व्यक्त किया !