
कोरबा :- पुराना बस स्टैंड के सामने मेन रोड पर किसानों ने किया चक्का जाम, किसानो ने जानकारी देते हुए बताया जिला सहकारी कद्रीय बैंक से पैसा ना मिलने का वजह से परेशान हो कर चक्का जाम किया गया है दो-तीन दिन से बैंक का चक्कर लगा रहैं हैं सुबह से बैंक में लाइन लगाए हुए बैठे और पैसा नहीं होने का हवाला देकर वापस लौट दिया जा रहा हैं जिसे लेकर किसान आक्रोश हो गए
किसानों ने एकाएक सड़क पर उतरकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। शाम लगभग 4 बजे इन किसानों ने इतवारी बाज़ार मार्ग में संचालित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से निकलकर मुख्य सड़क पर एकत्र होना शुरू कर दिया और चक्काजाम कर दिया। समझाइश देने के लिए मौके पर कोतवाली टीआई मोतीलाल पटेल और बैंक के शाखा प्रबंधक पहुंच चुके हैं।
इन किसानों का कहना है कि धान बिक्री के एवंज में उन्हें पूरी राशि या पर्याप्त राशि नहीं मिल रही है। मात्र ₹25000 दिया जा रहा है। ग्राम लबेद के किसान उमेंद्र सिंह ने बताया कि उसे ट्रैक्टर की किश्त राशि 95 हजार रुपया आज बैंक में जमा करना है लेकिन उसे यहां से मात्र ₹25000 ही मिल रहे हैं। अब ऐसे में वह किस्त कैसे जमा कर पाएगा। अन्य किसानों की भी इसी तरह की समस्या है जिन्हें धान बेचने के एवज में पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही है।









