
जावरा —स्वामी विवेकानंद जयन्ति 12 जनवरी 25 रविवार को अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा मनाई जा रही है |इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसका विषय – जल ओर पर्यावरण रखा गया हे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के सचिव महेश शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक कु.भाविका धारीवाल ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा।चित्रकला हेतू ड्राइंग शीट ओर कलर प्रतियोगी को ही लाना होगा |
चित्र के साथ शीर्षक भी लिखना होगा साथ ही जल एवं पर्यावरण पर एक स्लोगन भी लिखना होगा। प्रतियोगिता विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को दोपहर 2.00 बजे श्री राम विद्या मन्दिर रामबाग जावरा पर आयोजित की गई है।
अधिक से अधिक संख्यामें भाग लेनेकी अपील
संस्था प्रमुख अभय कोठारी , कार्यक्रम समन्वयक रमेश मनोहरा , समग्र मालवा संयोजक मनोहर सिंह चौहान मधुकर , जगदीश उपमन्यु, विरेन्द्र सिंह चौहान,सविता पटेल,आदि ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की हे।
[yop_poll id="10"]
जावरा —स्वामी विवेकानंद जयन्ति 12 जनवरी 25 रविवार को अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा मनाई जा रही है |इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसका विषय – जल ओर पर्यावरण रखा गया हे।








