A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

गोंडा के ब्लाक बभनजोत में हुआ मंडल कार्यशाला का आयोजन।

मनकापुर गोंडा –
आज गोण्डा जिले के बभनजोत ब्लाक में आयोजित संविधान गौरव अभियान की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर भाजपा गोंडा के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप जी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल जी मंडल अध्यक्ष श्री अरुण प्रकाश शुक्ला जी पूर्व मंडल अध्यक्ष शोहरत वर्मा जी व मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोंडा जिले के भाजपा अध्यक्ष अमर किशोर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की पहल पर देशभर में 11 जनवरी से 25 जनवरी तक ‘संविधान गौरव अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य संविधान के निर्माता, समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के योगदान को उजागर करना और उनके जीवन के मूल्यों को जन जन तक पहुंचाना है।

दिनेश कुमार ओझा
मनकापुर गोंडा

Back to top button
error: Content is protected !!