A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का आरोप, ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन

20250712 211537

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ संवाददाता केतार से सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट

केतार : प्रखंड अंतर्गत परती कुशवानी के ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार को आवेदन देकर अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के नाम पे रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है।ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौंपा है। इस आवेदन में जिक्र किया है कि कुछ बिचौलियों द्वारा योजनाओं का लाभ दिलाने के एवज में गरीब लाभुकों से पैसों की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने बीडीओ से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।ग्रामीणों की इस पहल से स्थानीय प्रशासन पर दबाव बना है कि वह सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करें।आवेदन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि जांच उपरांत नियमित रूप से कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।आवेदन देने वाले में शिवशंकर प्रसाद साह, राम अशिष यादव,कृष्णा राम, विमलेश राम, अन्तू प्रजापति,परशु राम, प्रमोद साह,ब्रजेश उरांव,नंदलाल साह,कमलेश यादव सहित अन्य लोगो का नाम है। इस मामले में क्या कहते है प्रखंड विकास पदाधिकारी, इस मामले में बीडीओ प्रशांत कुमार ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!