258 टेट्रा पैक शराब के साथ दो अभियुक्त एक बिना नम्बर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार
258 टेट्रा पैक शराब के साथ दो अभियुक्त एक बिना नम्बर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

258 टेट्रा पैक शराब के साथ दो अभियुक्त एक बिना नम्बर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के आदेश के क्रम मे जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबीर खास की सूचना पर एक दो पहिया वाहन बिना नम्बर प्लेट से दो नफर अभियुक्त ऋषि कुमार पुत्र नाथे उम्र 27 वर्ष निवासी अशोकपुर (गोडियाना), रामआशीष पुत्र बुद्धु उम्र 19 वर्ष निवासी अशोकपुर ( बदलू पुरवा) थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को 258 शीशी देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
बरामद करने वाले टीम में व0उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह, का0 हरेन्द्र यादव, का0 अभिषेक यादव, म0का0 पल्लवी सिंह रहे मौजूद।

















