?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

कार्यों में प्रगति न लाने पर राजस्व अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। राजस्व महाअभियान ,जन कल्याण अभियान में सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें एवं 70 प्लस वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड 26 जनवरी के पूर्व शत प्रतिशत बनाएं साथ ही कार्यों में प्रगति न लाने पर राजस्व अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देश संभाग कमिश्नर डॉ वीरेन्द्र सिंह रावत ने दिए। इस अवसर पर कलेक्टर संदीप जी आर, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार मौजूद थे। संभाग कमिश्नर डॉ वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि शासन के महत्वाकांक्षी अभियान, राजस्व महाअभियान भाग 3 एवं जन कल्याण अभियान के अंतर्गत लगने वाले शिविरों में सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित रहें एवं राजस्व प्रकरणों का निराकरण शतप्रतिशत करें। उन्होंने कहा कि अभियान में आरबीसी 6(4) के प्रकरणों का निराकरण शत प्रतिशत किया जाए। किसी भी व्यक्ति की राशि का आवंटन शेष नहीं रहना चाहिए सभी के खातों में राशि समय सीमा मेें पहुंचे। इसी प्रकार किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र 24 घंटे में बने एवं 15 दिवस के भीतर फौती उठाने का कार्य भी किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पटवारी मुख्यालय पर रहें एवं हल्का अनुसार बी-1 वाचन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा के प्रकरणों को भी अधिकतम 15 दिवस में निराकरण करें। उन्होंने कहा कि अभियान में लगने वाले शिविरों में शासन की लोक हितकारी योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों एवं आमजन को प्रदान की जावे।Screenshot 20250117 171854 Facebook

Back to top button
error: Content is protected !!