A2Z सभी खबर सभी जिले कीChhattisgarh Elections 2023अन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारी

किरण सिंह देव दूसरी बार चुने गये भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर सामान्य वर्ग से अध्यक्ष बनने वाले तीसरे नेता हैं जो की जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश के अध्यक्ष तक का सफर तय किया

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की कमान एक बार फिर से किरण सिंह देव के हाथों में सौंप दी गयी है। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसका ऐलान किया है। इससे पहले गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया को पूरा किया गया।

इसके लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए खूबचंद पारख ने बताया कि 3 सेट में नामांकन आए हैं। तीनों में किरणदेव का नाम है। अब दिल्ली से सहमति लेने के बाद विनोद तावड़े नाम की घोषणा की। किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनने के लिए 3 बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। 30 प्रस्तावक थे, जो नामांकन जमा हुआ है, वह केवल किरणदेव के नाम पर जमा हुआ है।

BJP राष्ट्रीय परिषद के नाम की हुई घोषणा
17 नामों का ऐलान BJP राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने घोषणा की। ये सभी 17 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय परिषद में विष्णुदेव साय, अरुण साव, विजय शर्मा, तोखन साहू, सरोज पांडे, लता उसेंडी, बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, संतोष पांडे, विजय बघेल, पुन्नूलाल मोहले, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, रूपकुमार चौधरी, खूबसंद पारख, ननकी राम कंवर, देवेंद्र प्रताप सिंह को शामिल किया गया है

जानिये किरण सिंह देव के बारे में Kiran Singhdeo Biography In Hindi
किरण सिंह देव जगदलपुर से विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं, लेकिन वे बीते कई वर्षों से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं।
किरण सिंहदेव सामान्य वर्ग से अध्यक्ष बनने वाले छत्तीसगढ़ के तीसरे नेता हैं। इससे पहले लखीराम अग्रवाल, रमन सिंह सामान्य वर्ग से अध्यक्ष बने थे।
1985 में छात्रसंघ के अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 1998 से 2000 तक उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाया गया था। 17 सितंबर 1962 को जन्मे किरण सिंह देव पेशे से वकील हैं।
पार्टी के लिए भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे 2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष, 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री, और फिर 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे हैं।
सामान्य वर्ग से आने वाले किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर (2009-2014) भी रह चुके हैं। साफ-सुथरी छवि होने के कारण कई बड़े नेता उन्हें पसंद करते हैं।
साय सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, हाउसिंग बोर्ड के निर्माण में भष्टाचार पर बड़ा एक्शन, मंत्री के निर्देश पर कमिश्नर ने जारी किया सस्पेंशन आर्डर
अभी तक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
ताराचंद साहू (ओबीसी)
लखीराम अग्रवाल (सामान्य)
डॉ रमन सिंह (सामान्य),
नंद कुमार साय (एसटी)
विष्णुदेव साय (एसटी)
शिव प्रताप सिंह (एसटी)
रामसेवक पैकरा(एसटी)
धरमलाल कौशिक (ओबीसी)
विक्रम उसेंडी (एसटी)
विष्णुदेव साय (एसटी)
अरुण साव (ओबीसी)
किरण देव ( सामान्य)

[yop_poll id="10"]
Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!