A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

माधव नगर पुलिस द्वारा चोरी के वारदात का खुलासा

आरोपी को किया गिरफतार ,भेजा गया जेल

Screenshot 2025 01 18 21 19 50 70 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कटनी थाना माधव नगर

कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन आईपीएस के निर्देशन में डॉ संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर एवं पुलिस टीम ने चोरी हुई सम्पत्ति क़रीब डेढ़ लाख रुपए का मशरूका जप्तकर आरोपी को गिरफ़्तार करने में मिली बड़ी सफलता।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 16/01/2025 को पशु औषधालय बिलहरी रोड, श्मशान घाट के पास, झिंझरी थाना क्षेत्र माधवनगर में चोरी की एक बड़ी वारदात की रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना दिनांक 12/01/2025 से 13/01/2025 के बीच सुबह 9:00 बजे के दौरान हुई, जिसमें अज्ञात चोर ने करीब ₹1,50,000 मूल्य का सामान चुरा लिया था।

माधवनगर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और आरोपी मोहम्मद साजिद मोहम्मद हाशिम उम्र 54 वर्ष, निवासी महाराणा प्रताप वार्ड, झिंझरी, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।

*टीम की विशेष भूमिका*
इस सफलता में अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर, प्रियंका राजपूत उप निरीक्षक चौकी प्रभारी झिंझरी, माधवनगर थाना के प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, सोमनाथ शर्मा, राजेश चौधरी, आरक्षक लोकेंद्र सिंह, आरक्षक जज यादव, आरक्षक चालक ओम शिव ने उल्लेखनीय कार्य किया। उनकी सक्रियता और उत्कृष्ट समन्वय से यह मामला सुलझाया गया।

थाना प्रभारी का वक्तव्य
माधवनगर थाना प्रभारी ने कहा, “हम अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस तरह के अपराधों पर शीघ्र कार्रवाई हमारी प्राथमिकता है।”

Screenshot 2025 01 18 21 19 31 91 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 1आरोपी के खिलाफ धाराएं
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
*जनता से अपील*
माधवनगर पुलिस जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे एवं हमारे चैनल को लाईक एवं सब्सक्राइब करें

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!