A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

फेरे लेकर प्रेमी जोड़ा बोला-दिल गार्डन-गार्डन हो गया: मुरादाबाद में मुख्यमंत्रीसामूहिक विवाह में लड़की बोली -मेरे घर वालेखिलाफ थे; 750 जोड़ों की शादी हुई

Screenshot 20250118 185628मुरादाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी करने वालेसिद्धार्थ और राखी।मुरादाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहतशनिवार को 750 जोड़ों की एक ही पंडाल के नीचे शादीहुई। पंडाल में एक तरफ जहां मंत्रोच्चारण के साथ हिंदूजोड़े सात फेरे लेकर एक दूसरे के गले में वरमाला डालरहे थे, वहीं बराबर में मौलवी मुस्लिम जोड़ों का निकाहपढ़वाते नजर आए । एक प्रेमी जोड़े ने भी इस आयोजनमें सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने की कसमें खाई।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले 4 साल सेअफेयर था।

मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के पीछेएमडीए ग्राउंड पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रमका आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के व्यवसायिकशिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवालबतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। दूल्हा-दुल्हन को आशी्वाददेने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि, यूपीके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर गरीब की बेटी कोअपनी बेटी मानते हैं। किसी गरीब की बेटी पैसों केअभाव में विवाह बंधन में बंधने से नहीं रहेगी।

नए जोड़ों की तस्वीरेंScreenshot 20250118 185554

Screenshot 20250118 185609

Screenshot 20250118 185628 1साल से अफेयर था, शादी के बाद जोड़ा बोला-थैंक्सटु सीएम योगी

उत्तराखंड में रुड़की के रहने वाले सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्रीसामूहिक विवाह योजना में मुरादाबाद की राखी के साथसात फेरे लिए। सिद्धार्थ रुड़की में प्राइवेट कंपनी में जॉबकरते हैं। जबकि खुशहालपुर की रहने वाली राखी नेअभी-अभी अपनी स्टडी पूरी की है। सिद्धार्थ और राखीने दैनिक भास्कर से कहा कि वो दोनों करीब 4 साल सेअफेयर में हैं। राखी बोलीं-मेरा परिवार शादी के खिलाफथा इसलिए हमें शादी करने में देरी हुई। अगर मुख्यमंत्रीसामूहिक विवाह में शादी नहीं होती तो अभी शादी मेंऔर भी देरी हो सकती थी। सिद्धार्थ ने कहा-शादी केबाद दिल गार्डन गार्डन हो गया है। अब आगे की जिंदगीहम दोनों को साथ में जीनी है। राखी ने भी बेबाकी सेकहा, ये हमारी लव मैरिज है। मुख्यमंत्री के सामूहिकविवाह योजना की वजह से हमारी शादी जल्दी हो गईनहीं तो पता नहीं हमें अभी कितना और इंतजार करनापड़ता। राखी अपनी फ्रेंड के साथ आई थीं।

देखिए सामूहिक विवाह समारोह की ये 3 तस्वीरं। Screenshot 20250118 185659

20250118 190346

20250118 190339

20250118 190341

20250118 190349

Screenshot 20250118 185628 2मुरादाबाद जिले में 3451 शादियां कराने का लक्ष्य

जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार गौतम नेकहा कि, जिले में कुल 3451 शादियां कराने का लक्ष्यहै। आज यानी 18 जनवरी को कुल 1103 शादियांकरानी थीं। जितने आ्वेदन आए थे उनका सत्यापनकिया गया। सत्यापन में जो औपचारिकता पूरी नहींकर पा रहे थे उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। बाकी 750जोड़ों की शादियां कराई गई हैं। इनमें 388 हिंदू और362 मुस्लिम जोड़े हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारीने बताया कि 23 जनवरी को कांठ और ठाकुरद्वाराविधानसभा में और 27 जनवरी को कुंदरकी औरबिलारी विधानसभा में सामूहिक विवाह योजना काआयोजन कराया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!