A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिलाध्यक्ष ने लोन पर महिला कार्यकर्ता को भेंट की बाइक, पीड़िता ने रोते हुये बताई आपबीती

जिलाध्यक्ष ने लोन पर महिला कार्यकर्ता को भेंट की बाइक, पीड़िता ने रोते हुये बताई आपबीती

जिलाध्यक्ष ने लोन पर महिला कार्यकर्ता को भेंट की बाइक, पीड़िता ने रोते हुये बताई आपबीती

 

राठ (हमीरपुर)। भाजपा जिलाध्यक्ष ने वाहवाही लूटने के लिए लोन पर एक महिला कार्यकर्ता को सार्वजनिक कार्यक्रम में बाइक भेंट कर दी। अब लोन की किस्त चुकता न होने पर व जिलाध्यक्ष द्वारा महिला कार्यकर्ता का फोन न उठाने पर उसने पार्टी के पदाधिकारियों को पत्र लिख न्याय की गुहार लगायेंगे।

नगर के एक मुहल्ला में किराए का कमरा लेकर रह रही भाजपा महिला कार्यकर्ता प्राइवेट स्कूल में पढ़ाकर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन कर रही है। उक्त महिला ने भाजपा के पदाधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष ने उसको एक सार्वजनिक कार्यक्रम में लोन पर बाइक भेंट की। इस दौरान लोन पर बाइक भेंट करने जिक्र भी उन्होंने नहीं किया और जमकर वाहवाही लूटी थी। अब जब उसकी किस्त बकाया होने पर संबंधित लोन दाता कंपनी के एजेंट द्वारा उन्हें फोन किया जाता है तो वह अपने आप को हीन भावना से ग्रसित पाती है। पत्र में उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष को कई बार फोन कर उन्होंने लोन चुकता कराने की बात कहने का प्रयास किया। लेकिन जिलाध्यक्ष द्वारा फोन नहीं उठाया गया। जिससे अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की है। वहीं इस संबंध का भाजपा की महिला कार्यकर्ता का जिलाध्यक्ष से रोते हुये आडियो भी वायरल हो रहा है। जबकि महिला कार्यकर्ता का कहना है कि अब जिलाध्यक्ष ने उसकी बाइक की किस्तों को चुकाने का आश्वासन दे दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!