A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

अमिलिया में हो रहा रेत का अवैध खनन

शहडोल। उमरिया जिले के अमिलिया गांव में रेत का अवैध खनन पिछले कई महीनो से चल रहा है जिसकी लगातार हो रही शिकायतों के बावजूद भी प्रशासन चुपी साधे हुए हैं जिसे देखकर ऐसा लगता है कि सब कुछ प्रशासन की संरक्षण में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी जिले उमरिया में अमिलिया रेत खदान से पिछले दो-तीन महीनो से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। बताया जाता है कि यहां से प्रतिदिन सैकड़ो हाईवा रेट निकालकर रीवा जिले को भेजी जा रही है। कुछ हाईवा चालकों से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें खदान से रेत निकाल कर दी जाती है और टीपी डंप रेल की बताई जाती है। ग्रामीणों द्वारा भी इसका कई बार विरोध किया गया है तथा प्रशासन से शिकायत भी की गई है लेकिन आज तक प्रशासन के कानों में जूॅ तक नहीं रगी है जबकि यह अवैध खनन पिछले दो-तीन महीने से जारी है इसके बावजूद भी प्रशासन को खबर ना हो या संभव नहीं है। बहरहाल रेत का अवैध खनन कर शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!