?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

स्कूल की वैन में लगी आग बाल बाल बचे बच्चे

IMG 20250121 204739

देवरिया जिले के विशुनपुर कला के समीप बच्चों को छोड़ने जा रहे स्कूली वैन में मंगलवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख स्कूली बच्चे शोर करने लगे। जिसके बाद चालक ने वाहन को खड़ा कर लिया और बच्चों को सुरक्षित उतार दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। उधर स्कूली वैन में आग लगने की सूचना के बाद खलबली मच गई। बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुआनी में एक प्राइवेट विद्यालय है। विद्यालय में बच्चों को ले आने व ले जाने के लिए वैन लगाई गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर विद्यालय की छुट्टी होने के बाद विद्यालय की वैन बच्चों को छोड़ने के लिए विशुनपुर कला की तरफ जा रही थी, अभी वह महुआनी चौराहे के समीप पहुंची थी कि अचानक शार्ट सर्किट से वैन में आग लग गई। धुंआ निकलता देख बच्चों ने शोर किया तो चालक ने वाहन रोक दिया और फिर बच्चों को वैन से नीचे उतार दिया। इसके बाद कुछ ही देर में देखते ही देखते धू-धू कर वैन जल गई। इस संबंध में पूछने पर बरियारपुर की थानाध्यक्ष कंचन राय ने कहाकि घटना की जानकारी मिली है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं कहीं कोई घबड़ाने वाली बात नहीं है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!