
दीपू भंडारी रामगढ़ दुमका।
दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड में दुमका गोड्डा रोड में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज़ रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से आये दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला दुमका जिले का है जहां एक तेज रफ्तार डस्ट से भरा हाइबा पलटने से चालक बार बार बचा।
जानकारी के अनुसार हाइब डस्ट लोड कर के शिकारीपड़ा से डस्ट भर कर बिहार की ओर जा रहा था तभी कोआम मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे तिर्ची मोड़ में पलट गया। घटना में लगभग 20000 का नुक्सान हुई। हादसे की जानकारी लगने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से हाइबा को उठाया। ट्रक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह कोई पहला मामला नहीं है आये दिन हाइबा, ट्रक,की वजह से सड़क हादसे हो रहे है।







