A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूटताज़ा खबरदेश

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को धूमधाम से मनाए जाने के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को धूमधाम से मनाए जाने के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

IMG 20250122 WA0576चित्रकूट 22 जनवरी 2025

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को धूमधाम से मनाए जाने के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि प्रातः 7 बजे मलिन बस्तियों में सफाई अभियान, 8 बजे प्रभात फेरी घोष के साथ एनसीसी स्काउट तथा झांकियां, 8:30 बजे समस्त सरकारी अर्द्ध सरकारी भवनों में झंडारोहण, झंडाभिवादन,राष्ट्रगान, संविधान के संकल्प का स्मरण तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, 9:30 बजे पुलिस लाइन में पुलिस परेड कार्यक्रम, 10 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण राष्ट्रगान संविधान के संकल्प का स्मरण एवं खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:15 बजे जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल एवं मिठाई का वितरण, 10:30 बजे साइकिल दौड़, 9 बजे से 10:30 बजे तक स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 2 बजे दृष्टि संस्था शंकर बाजार करबी में फल वितरण तथा 3 बजे रूट मार्च का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को देखते हुए सभी संयोजक तथा सह संयोजक अधिकारियों को निर्देश दिए की गणतंत्र दिवस को सादगी, सौहार्द, निष्ठा और गरिमा से उत्साह पूर्वक मनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने अपने कार्यालयों को अच्छे से सजाएं। कहा कि गणतंत्र दिवस को मनाये जाने के लिए जो शासन से दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं उसी के अनुसार कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं।
बैठक में उप जिलाधिकारी मानिकपुर मोहम्मद जसीम,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एम के जतारिया, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक अनुराग शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार, पीटीओ दीप्ति त्रिपाठी,अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह, जल संस्थान डीके सत्संगी, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!